मनुष्य को 24 घंटे में कितना घंटा सोना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:23

किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए

नवजात शिशुओं को तकरीबन 14-17 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन उन्हें 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने देना चाहिए.

वहीं, 4 से 11 महीने के शिशुओं को 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन कम से कम 10 घंटे भी नींद उनके लिए पर्याप्त है.

12 महीने से 35 महीने यानी एक साल से ज्यादा और ​3 साल से कम आयु के बच्चों को 12 से 14 घंटे की नींद होनी चाहिए.

1 से 2 साल के बच्चों के लिए कम से कम 11 से 14 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है, लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद भी उनके लिए पर्याप्त है.

3 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है. इस आयु वर्ग के बच्चों को 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए.

11 वर्ष की किशोरावस्था से 18 साल की युवावस्था तक करीब 9 घंटे की नींद जरूरी है. 18 साल से अधिक उम्र के व्यस्कों के लिए औसतन 8 घंटे की नींद जरूरी है. वहीं, बुजुर्गों के लिए भी 8 घंटे की नींद जरूरी बताई जाती है.

18-25 साल यानि नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है, लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए. 26 से 64 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी यही मानक रखा गया है.

65 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है. इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info